Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजली पानी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

रावतसर (सीमा सन्देश)। बिजली पानी सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा नगर व देहात मण्डल द्वारा विद्युत निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त दोनों मण्डलों द्वारा उपखण्ड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया कि इन दिनों प्रचण्ड गर्मी पड़ रही। इस स्थिति में निगम द्वारा 8 से 10 घंटे विद्युत कटौती की जा रही है। इस कटौती ने गर्मी के मौसम में कोढ में खाच का काम तो किया ही वहीं बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी गड़बड़ा गई है। लगातार बिजली कटौती और पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से आम आदमी परेशान है। ज्ञापन में विद्युत निगम व जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को व्यवस्था में अतिशीघ्र सुधार के निर्देश प्रदान कर आम आदमी को राहत देने की मांग की गई है। इस मौके पर विधायक धर्मेंद्र मोची,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल,शहर-देहात मण्डल अध्यक्ष, भादरराम गोदारा, राकेश शास्त्री, बजरंग सिंह सुडा, महेंद्र ,आत्माराम सीगड़, एडवोकेट पार्षद गुरजीत सिंह, राजेन्द्र जोशी,ओम सहारण, हवा सिंह, कालूराम ,जगदीश ,शिवभगवान ,सूरजभान ,कमल लखोटिया,नोरंग ,राजेन्द्र ,सुरेंद्र ,धनपत स्वामी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।