संगरिया(सीमा सन्देश)। वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण की माँग दिनों दिन मुखर होती जा रही है। वाल्मीकि अम्बेडकर आंदोलन अन्तर्गत आदि धर्म समाज के आह्वान पर वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए। आंदोलन के प्रचारक सुनील द्रविड़ के नेतृत्व में विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य प्रचारक अर्जुन कल्याण व अध्यक्ष राजेश लावा ने बताया कि एसडीएम रमेश देव के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। सागर अंबेडकर,रवि पुरुषार्थी, अजय बुर्ट, सन्नी चांवरिया, सतवीर घारू, रवि चांवरिया, विजय बुर्ट, देव कुमार, रजत बुर्ट सहित विभिन्न वाल्मीकि समाज संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। ज्ञापन में वाल्मीकि अम्बेडकर आन्दोलन द्वारा अनेक तथ्यों व न्यायालय के निर्णयों के आधार पर मुख्यमंत्री से राजस्थान के वाल्मीकि समाज के लिये अलग आरक्षण की मांग की गई है। वाल्मीकि समाज की अनेक ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की भी माँग की गई है।