Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिटकॉइन और इथीरियम सहित ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन 2.47 लाख से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली

बीते 24 घंटों में लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन, इथीरियम और कारडानो जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज यानी गुरुवार को बिटकॉइन शाम 5 बजे 6.65% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 34.70 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 2.47 लाख रुपए की गिरावट आई है। इथीरियम की बात करें तो ये भी 10.49% गिरकर पर 2.72 लाख रुपए पर आ गई है।

टेदर और USD कॉइन में तेजी
टेदर और USD कॉइन में आज तेजी देखने को मिल रही है। टेदर आज 1.43% बढ़ा है। यह बीते 24 घंटों में 1.14 रुपए बढ़कर 81 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं USD कॉइन में 1.43% की तेजी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *