Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिना नम्बरी बाइक सवार दो भाइयों के कब्जे से चिट्टा बरामद

  • तलवाड़ा झील पुलिस की कार्रवाई
    तलवाड़ा झील (सीमा सन्देश न्यूज)।
    तलवाड़ा झील पुलिस ने बिना नम्बरी बाइक पर मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी करते हरियाणा राज्य निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निदेर्शानुसार मादक व नशीले पदार्थांे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल गुरुवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुए पुलिस टीम तलवाड़ा झील से ऐलनाबाद रोड पर हरियाणा बॉर्डर के नजदीक रोही तलवाड़ा झील में पहुंची तो बिना नम्बरी मोटर साइकिल पर दो जने आते दिखे। पुलिस ने इन्हें रूकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक को वापस मोडकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने बाइक सवारों को काबू कर तलाशी ली तो इनके कब्जा से 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पवन कुमार (25) व उसके भाई राकेश कुमार (30) पुत्र बीरबलराम वर्मा निवासी मुसली पीएस ऐलनाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चिट्टा तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच संगरिया पुलिस थाना के एसआई इमीचन्द को सौंपी गई है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल फरसराम, कांस्टेबल नेतराम, श्रवण व जगदीश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *