Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिना सही रिसर्च के क्रिप्टो में निवेश से जीवन की बचत खत्म हो जाएगी

मुंबई

अपने अलग अंदाज को लेकर ट्विट करने वाली मुंबई पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर निवेशकों को आगाह किया है। मुंबई पुलिस ने क्रिप्टो में बिना किसी रिसर्च के निवेश नहीं करने की सलाह दी है।

पुलिस कमिश्नर के हैंडल से किया गया ट्वीट

मुंबई पुलिस के कमिश्नर (सीपी मुंबई पुलिस) के सोशल मीडिया पर लिखा कि क्रिप्टो करेंसी में किसी के बहकावे में आकर या बिना किसी रिसर्च के निवेश करने से आपके जीवन की बचत खत्म हो सकती है। अपने निवेश से पहले आपको ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में हर कदम को जानना जरूरी है।

साइबर सेफ्टी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पोस्ट

मुंबई पुलिस ने इसे साइबर सेफ्टी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इसमें मुंबई पुलिस के लोगो के साथ एक बिटकॉइन का ग्राफ है। इसमें बिटकॉइन के भाव के ऊपर जाने और नीचे आने के रूप में दिखाया गया है। जब बिटकॉइन का भाव ऊपर जाता है तो इसमें ज्यादा रिटर्न और नीचे आने पर ज्यादा जोखिम को दिखाया गया है। यानी जितना ज्यादा फायदा उतना ज्यादा जोखिम है।

दरअसल साइबर क्राइम फ्रॉड और सोच समझ कर निवेश न करने पर मुंबई पुलिस का यह पोस्ट निवेशकों के लिए है। हाल के समय में क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

क्रिप्टो की तमाम करेंसी की कीमतों में भारी गिरावट

पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो की तमाम करेंसीज की कीमतों में 25% की गिरावट आई है। इसमें सबसे लोकप्रिय करेंसी बिटकॉइन की कीमतों में 8% की गिरावट आई है। जबकि एथरियम की कीमत 21% गिरी है। बिनांस कॉइन, एक्सआरपी और कार्डानो के भाव में 10% से ज्यादा की कमी आई है। दिलचस्प यह है कि इन करेंसीज में बिकवाली भारी वैल्यू पर हुई है। इसका अर्थ यह है कि इन करेंसीज में गिरावट का रुझान आगे भी जारी रह सकता है।

मंदड़ियों के कब्जे में क्रिप्टो का बाजार

क्रिप्टो का बाजार इस समय मंदड़ियों के कब्जे में है। बिटकॉइन की कीमत 31,938 हजार डॉलर के लेवल पर आ गया है। एथरियम की कीमत 1,890 डॉलर के लेवल पर आ गई है। इसी तरह बिनांस कॉइन की कीमत में 10.72% की कमी आई है, तो डागकॉइन की कीमत में 19.26% की गिरावट आई है। यह आधा डॉलर से भी नीचे पहुंच गई है। एथरियम की कीमत 1,900 डॉलर से नीचे पहुंच गई है।

पोलकाडाट की कीमत में 20.49% की गिरावट आई है। यह 9.60 डॉलर पर कारोबार कर रही है। यूनिस्वैप की कीमत में 10% की गिरावट आई है। यह 17.5 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *