श्रीगंगानगर। कोरोना वैक्सीजन लगवाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सोमवार को वैक्सीन लगवाने में स्लोट बुक करवाने की छुट मिलते ही बड़ी संख्या में युवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। अधिकतर केन्द्रों पर वैक्सीन चंद घंटों में ही खत्म हो गई। इस कारण काफी संख्या में युवाओं को बिना वैक्सीन लगवाए ही जाना पड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 45 से अधिक कोरोना बचाव वैक्सीन लगवाने के लिए केन्द्र बना रखे थे। विभाग द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगवाने में स्लोट बुक करवाने की छुट दी गई थी। सुबह से ही युवा केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने लगे थे। जिला अस्पताल में बनाए गए केन्द्र पर तो एक घंटें में वैक्सीन खत्म हो गई थी। सीएमएचओ गिरधारी लाल ने बताया कि चिन्हित किए गए केन्द्रों पर स्लोट बुक और बिना स्लोट बुक करवाने वालों के वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई थी। लगभग सभी केन्दों पर करीब 4 सौ वैक्सीन भिजवाई गई थी। यह वैक्सीन दोनों वर्गो के युवाओं को लगवाई जानी थी। बिना स्लोट बुक वालों के लिए वैक्सीन निर्धारित की गई थी। यह वैक्सीन जल्दी ही खत्म होने की जानकारी मिली है। मंगलवार को भी दोनो वर्गो के वैक्सीन लगाई जाएगी।