श्रीगंगानगर। युवती को तंग परेशान करने वालों का विरोध करने पर पति को पीट देने का मामला सामने आया है। मामले में युवती की रिपोर्ट पर युवकों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया। घमुड़वाली पुलिस के मुताबिक परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपित रणजीत सिंह, रमेश कुमार सहित तीन अन्य व्यक्ति काफी समय से तंग पेरशान कर रहे थे। घर से बाहर निकलते ही छेड़छाड़ करते और जबरदस्ती फोन पर बात करने के लिए नंबर लिख-लिख कर फैंक जाते। युवकों को कई बार समझाईश का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माने। पीड़िता ने पति को आपबीती बताते हुए उलाहना देने के भेज दिया। चारों आरोपित युवकों ने वहां परिवादिया के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा हुआ तो लोगों ने बीच बचाव किया। बहरहाल, पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई राजेंद्र के सुपुर्द कर दी।