Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में कम हो रही है पॉजिटिव मरीजों की संख्या

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी की रफ्तार कम हो गई है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में में सिर्फ 157 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले पंद्रह दिन में यह संख्या सबसे कम रही है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की एमसीएच विंग में भर्ती रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, हालांकि यहां से हर रोज रोगियों को छुट्‌टी भी दी जा रही है।

सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि शुक्रवार को जांच करवाने वाले लोगों में 157 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पहले की तुलना में कोरोना रोगियों की संख्या में कमी आई है। कुछ दिन पहले तक सुबह की रिपोर्ट में ही पांच सौ से अधिक रोगी आ रहे थे। जो घटकर अब डेढ़ सौ तक आ गए हैं। शाम तक यह संख्या बढ़कर दो सौ तक हो सकती है, जो पिछले दिनों की तुलना में आधी होगी।