Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिरदर्द भी है ओमिक्रॉन का एक लक्षण, कहीं आप संक्रमित तो नहीं, ऐसे करें पहचान और बचाव

नई दिल्ली

काफी लंबे समय से कोरोना वायरस हमारे बीच है, और समय-समय पर ये काफी तेजी से फैल भी रहा है। ऐसे में हर कोई इस वायरस से खुद को बचा रहा है, लेकिन हर बार इसका बदलता स्वरूप भी चिंता का विषय बना हुआ है। इन दिनों कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन काफी तेजी से फैल रहा है। विदेश ही नहीं भारत में भी इसके काफी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसके कारण लोग डरे हुए हैं। वहीं, बात इसके लक्षणों की करें तो इसके कई ऐसे लक्षण हैं जो पहले के वैरिएंट में नजर आए। वहीं, इसमें सिरदर्द की समस्या भी नजर आ रही है। लोगों को तेज सिरदर्द हो रहा है, जिसके बाद वो संक्रमित तक हो रहे हैं।