बीकानेर
बीकानेर में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। गुरुवार सुबह की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या 491 रही है तो अभी शाम की रिपोर्ट आना शेष है। आशंका जताई जा रही है कि ये आंकड़ा जल्द ही हर रोज एक हजार तक पहुंच सकता है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि शहर के लगभग हर एरिया से कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं।