Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीच सड़क पर हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर : सीने और हाथ में लगी गोलियां

जोधपुर

जोधपुर में 13 अक्टूबर की शाम पहली बार किसी हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर बीच सड़क पर हुआ। गुरुवार सुबह भी मामले की चर्चा जोधपुर में बनी रही। रातानाडा पुलिस ने बुधवार शाम हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा को पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग में मार गिराया था। जांच में सामने आया कि हिस्ट्रीशीटर ने कुल 4 फायर किए। पुलिस ने जवाब में 8 राउंड फायरिंग की। गोलियां लवली की पसलियों, सीने और हाथ पर लगी। इधर, कुछ लोग इस एनकाउंटर का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह हत्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *