Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीयर के दाम हो सकते हैं कम, गहलोत सरकार ने की MRP में कमी

जयपुर

राजस्थान में आगामी दिनों में बीयर के दामों में कमी होने के पूरे आसार है। क्योंकि गहलोत सरकार ने सभी प्रकार के आबकारी उत्पादों पर कोविड सरचार्ज समाप्त कर दिया। सरकार ने हाल में 5 फरवरी को  वर्ष 2022-23 और 2023-2024 के लिए नई आबाकारी नीति जारी की है। नई आबकारी नीति में सरकार ने कई तरह की छूट प्रदान की है।  नई आबकारी नीति में बीयर, देशी मदिरा, राजस्थान निर्मित मदिरा की ईडीपी/ ईबीपी में पर्याप्त वृद्धि तथा बोटलिंग फीस में कमी की है। जिसका असर बीयर के दामों पर दिखाई देगा। राज्य में आगामी दिनों में  बीयर के दामों कमी आना तय माना जा रहा है। सरकार ने माइल्ड बीयर की एमआरपी में भी कमी की है।

बोटलिंग फीस में छूट

नई आबकारी नीति में गहलोत सरकार ने माइल्ड बीयर की एमआरपी में भी कमी की है। बीयर में ईडीपी के आधार पर रिटेलर के मार्जिन का निर्धारण किया गया है। बीयर उत्पादकों को अपनी उत्पादन क्षमता के 70 प्रतिशत से अधिक उत्पादन पर बोटलिंग फीस में छूट व 60 प्रतिशत से कम उत्पादन पर अतिरिक्त बोटलिंग फीस की व्यवस्था लागू की है। राज्य सरकार ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए शराब की दुकानों पर पीओएस व बिलिंग की अनिवार्यता कर दी है।