मुंबई
भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्री की राजधानी मुंबई में एक दिन में 20 हजार से भी ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसका असर मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के हेडक्वार्टर में भी देखने को मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, इसी बिल्डिंग में मौजूद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के ऑफिस में भी 15 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके बाद एमसीए के ऑफिस को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, कई कर्मचारियों और अधिकारियों को सेल्फ क्वारैंटाइन होने को कहा गया है। बीसीसीआई का हेडक्वार्टर वानखेडे स्टेडियम के परिसर में मौजूद है। इसे क्रिकेट सेंटर के नाम से भी जाना जाता है।