Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने ठिठुराया

श्रीगंगानगर

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने बुधवार को आधी रात के बाद असर दिखाना शुरू कर दिया। अचानक ठंडी हवा चली और बूंदाबांदी से मौसम सर्द हो गया। इसका असर गुरुवार सुबह तक बना हुआ था। सर्दी तेजी हो गई।

दूध और सब्जी बेचने वाले हुए परेशान
मौसम बदलाव के बाद आज सुबह दूध और सब्जी बेचने के लिए मंडी जा रहे किसान परेशान हुए। शहर में अल सुबह किसान मंडी जाते हैं। गुरुवार सुबह ठंड में ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे। कई लोगों ने सड़कों के किनारे अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाई।

हवा ने बढ़ाई मुश्किल
बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवा ने ठिठुरा दिया। 24 घंटे में सर्दी में और तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

मिनिमम टेंप्रेचर बढ़ने पर भी सर्दी होगी तेज
बूंदाबांदी के असर से इलाके में नमी बनी हुई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अभी इलाके से पास हो रहा है। ऐसे में बादल रह सकते हैं। अगले 24 घंटे में मौसम में कुछ बदलाव भी आ सकते हैं।