Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो युवक घायल

खाजूवाला. क्षेत्र के 17 केवाईडी के पास बुधवार दोपहर को एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गयें। घायलों को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुचीं। एएसआई संतराम बिश्नोई ने बताया कि 17 केवाईडी पुली से 61 हैड की ओर जाने वाली सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार 17 केवाईडी निवासी 30 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र गंगाराम व 30 वर्षीय रमेश पुत्र शंभू राम घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के रेफर कर दिया।

गाड़ी पलटने से दो लोग घायल

श्रीडूंगरगढ़. लखासर मोड़ के पास नेशनल हाइवे-11 पर सड़क हादसे दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लखासर मोड़ के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। गाड़ी पलटने से युवक रूपसिंह व उसके पिता रणजीतसिंह घायल हो गए। मामले की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। हादसे में गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *