Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेटी ऐश्वर्या और धनुष की शादी बचाने की कोशिश में लगे हैं रजनीकांत, तलाक की खबर से पड़ा है एक्टर पर बुरा असर

साउथ के पॉपुलर कपल रहे धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने 17 जनवरी को तलाक की अनाउंसमेंट कर दी है। शादी के 18 साल बाद रिश्ता टूटने पर फैंस के अलावा ऐश्वर्या के पिता रजनीकांत भी परेशान है। रजनीकांत बेटी ऐश्वर्या के इस फैसले से काफी नाराज थे और अब वो दोनों के बीच सुलह करवाना चाहते हैं।

ऐश्वर्या को समझा रहे हैं रजनीकांत

हाल ही में वायन के सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि रजनीकांत पर बेटी के तलाक का बुरा असर पड़ा है। वो लगातार ऐश्वर्या को समझा रहे हैं कि रिश्ता तोड़ना महज कुछ दिनों की ही बात है। रजनीकांत चाहते हैं कि ऐश्वर्या शादी को पहले की तरह कर लें।

रजनीकांत से नहीं मिलना चाहते धनुष?

खबरें हैं कि रजनीकांत इस तलाक को रोकने के लिए धनुष से मिलना चाहते थे, हालांकि धनुष ने इस मुलाकात को टालने के लिए घर से दूरी बना ली है। धनुष, रजनीकांत की इज्जत करते हैं और उनकी बात नहीं काटना चाहते, इसलिए वो इस मीटिंग से बच रहे हैं।

धनुष के पिता भी हैं तलाक के खिलाफ

तलाक की खबर सामने आने के बाद धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस तलाक को महज पारिवारिक झगड़ा बताया है। उन्होंने कहा, ये परिवार के बीच की लड़ाई है जो एक शादीशुदा कपल के बीच होती रहती है।

धनुष और ऐश्वर्या दोनों की फैमिली चाहती है कि वो दोनों तलाक के फैसले पर दोबारा विचार करें और शादी बचा लें। तलाक के बाद भी कपल हैदराबाद के एक ही होटल में साथ रुका था। शादी तोड़ने की अनाउंसमेंट के 10 दिन बाद भी ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया से पति का नाम नहीं हटाया है।