Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेटे नागा चैतन्य के तलाक के बाद पहली बार पिता नागार्जुन अक्किनेनी का रिएक्शन आया सामने, बोले-सामंथा तलाक लेन चाहती थीं

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु डिवोर्स के बाद से ही खबरों में बने हुए हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य के पिता सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने अपने बेटे के सामंथा से तलाक की वजह का खुलासा किया है। नागार्जुन ने बताया कि सामंथा तलाक लेना चाहती थीं और उन्होंने ही डिवोर्स के लिए पहले अर्जी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि नागा चैतन्य ने सामंथा के इस फैसले पर सिर्फ हामी भरी। बेटे और बहू के तलाक के बाद नागार्जुन ने पहली बार बयान दिया है।

नागा ने सामंथा के फैसले को स्वीकार किया
नागार्जुन अक्किनेनी ने कहा, “नागा चैतन्य ने सामंथा के फैसले का सम्मान करते हुए उसे स्वीकार कर लिया। लेकिन, नागा मेरे बारे में बहुत चिंतित था कि मैं क्या सोचूंगा और परिवार की रेप्यूटेशन का क्या होगा। नागा चैतन्य ने मुझे बहुत सांत्वना भी दी, क्योंकि उसने सोचा कि मैं चिंतित हो जाऊंगा। वे दोनों वैवाहिक जीवन में 4 साल तक साथ रहे। लेकिन, उनके बीच इस तरह की कोई समस्या नहीं थी।”

नागार्जुन अक्किनेनी ने आगे कहा, “दोनों इतने करीब थे और मुझे नहीं पता कि आखिर दोनों ने यह फैसला क्यों लिया। दोनों ने साल 2021 का न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी साथ में किया था। मुझे लगता है कि शायद इसके बाद से ही दोनों के बीच परेशानी बढ़नी शुरू हुई।” नागा-सामंथा दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अलग होने की जानकारी फैंस को दी थी।