नई दिल्ली
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2022 का 22वां मैच शायद ही कोई कभी भूल पाए। इस मैच के दौरान पेशावर जल्मी के बल्लेबाज बेन कटिंग और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज सोहैल तनवीर के बीच काफी तनातनी देखने को मिली। 2018 में दोनों के बीच ऐसा ही एक विवाद हुआ था, जो काफी समय तक चर्चा में रहा था। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल कहा जाता है, लेकिन इन दोनों की हरकत ने इस खेल को शर्मसार किया है। मैच के एक दिन बाद इस पूरे विवाद को लेकर सोहैल तनवीर ने सफाई पेश की है।