नई दिल्ली
आईपीएल ऑक्शन 2022 के बाद ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज को इंडियन प्रीमियर लीग में आपना नया घर मिल गया है। मेगा ऑक्शन में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। इसी के साथ वॉर्नर का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चला लंबा सफर खत्म हो गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद से बिछड़ने के बाद डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा कप्तान केन विलियमसन को मिस करेंगे। उन्होंने इस न्यूजीलैंड के कप्तान के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।
केन विलियमसन के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर वॉर्नर ने लिखा “विलियमसन के साथ अपने नाश्ते के समय को और तुम्हारे साथ क्रिकेट खेलना याद करूंगा भाई !!”