बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और सोनम की बहन रिया कपूर ने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी की थी। अब हाल ही में यह न्यूली वेड्स कपल पूरी कपूर फैमिली के साथ एक फंक्शन में नजर आए हैं। दरअसल, सोनम कपूर के चचरे भाई मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला मारवाह के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। बुधवार को अंतरा मारवाह की बेबी शॉवर सेरेमनी हुई थी। इस सेरेमनी में रिया उनके पति करण, सोनम, अर्जुन और पूरी कपूर फैमिली पहुंची थी।
अंतरा के बेबी शॉवर की कुछ फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन वायरल फोटोज में मोहित और अंतरा के साथ न्यूली वेड्स कपल रिया-करण, सोनम, खुशी, अर्जुन, अंशुला और शनाया कपूर भी नजर आ रहे हैं। फोटोज में सभी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अंतरा मोतीवाला टीना अंबानी की भतीजी हैं। UAE में फरवरी 2018 में अंतरा ने मोहित मारवाह से शादी की थी। वहीं मोहित मारवाह सोनम और अर्जुन की बुआ के बेटे हैं।
सोनम कपूर ने शेयर की बेबी शॉवर की फोटोज
सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अंतरा के बेबी शॉवर की कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा है, “खानदान फॉर द गोदभराई ऑफ अंतरा।” सोनम ने इसके साथ ही इस गोदभराई के जश्न में शामिल नहीं हो पाए जाह्नवी, आहान, हर्षवर्धन और अन्य कपूर फैमिली मेंबर्स को इन फोटोज में टैग किया है।
सोनम कपूर के अलावा खुशी, शनाया और अर्जुन ने भी अंतरा मोतीवाला की गोद भराई की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में कपूर्स भाई-बहन का अंदाज देखने लायक है। फैंस भी इन फोटोज पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं और वह स्टार्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।