नई दिल्ली
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स को 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करता है। प्लान में कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं। इस समय फिक्स्ड लाइन सर्विस मार्केट में भले ही जियो और एयरटेल का दबदबा है लेकिन बीएसएनएल अभी भी बाजार के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है।
यदि आप 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हो सकता है कि कई लोग आपको JioFiber चुनने की सलाह दें, लेकिन आपको बीएसएनएल के 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में भी चेक कर लेना चाहिए। BSNL के इस प्लान का नाम SuperStar PremiumPlus है और इसकी कीमत 999 रुपये प्रति माह है। चलिए आपको प्लान के बारे में पूरी डिटेल बताते हैं…
BSNL 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की डिटेल्स
जैसा की हमने बताया बीएसएनएल के इस 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है, यानी रोज का खर्च लगभग 33 रुपये आएगा। यह प्लान 2TB (यानी 2000GB) मंथली डेटा लिमिट के साथ आता है। डेटा लिमिट की खपत हो जाने के बाद 10 Mbps की स्पीड मिलती है।