Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बैंक ऑफ बड़ौदा का बंपर मुनाफा:घाटे से मुनाफे में आया बैंक, ब्याज से कमाई 15.7% बढ़ी

मुंबई

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फाइनेंशियल ईयर की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक घाटे से मुनाफे में आया है। बैंक को अप्रैल से जून के दौरान 1208 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 864 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

ब्याज से कमाई 15.7% बढ़ी
बैंक की ब्याज से कमाई (NII) 15.7% बढ़ी है। यह जून तिमाही में 7892 करोड़ रुपए रही, जबकि साल भर पहले की समान तिमाही में 6816 करोड़ रुपए थी।

NPA में मामूली कमी आई
बैंक का नेट नॉन परफॉर्मिंग असेट्स (NNPA) 3.03% रहा, जो मार्च तिमाही में 3.09% था। वहीं ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग असेट्स (GNPA) 8.86% रहा, जो मार्च तिमाही में 8.87% था।

जून तिमाही में लोन प्रतिशत बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक सालाना आधार पर ऑर्गेनिक रिटेल लोन 11.8% बढ़े हैं। वहीं ऑटो लोन में 25% का इजाफा और पर्सनल लोन में 19.5% की बढ़ोतरी हुई है। जून तिमाही में भारतीय रिजर्व बैंक ने 44.2 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर शुक्रवार को NSE पर 1.27% की तेजी के साथ 83.50 रुपए पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *