Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बैंक ग्राहकों के हितों के लिए आरबीआई ने उठाया ये कदम

नई दिल्ली

दिसंबर चल रहा है यानी साल का आखिरी महीना। इसके कुछ ही दिन बाद नया साल आ जाएगा। इस साल यानी 2021 में लोगों को कई बदलाव देखने को मिले। इनमें से कुछ बदलाव अच्छे तो कुछ बुरे भी थे। आने वाले नए साल में भी कई बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। ग्राहकों के डाटा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए साल 2021 में आरबीआई ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था, जिसकी शुरुआत 1 जनवरी 2022 से हो जाएगी। नए नियम के तहत आने वाले साल की शुरुआत के साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के नियमों में भी बड़ा बदलाव हो जाएगा। अगले साल से डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने के लिए आरबीआई आपके कार्ड को एक टोकन नंबर देगी। उसी के जरिए ग्राहक पेमेंट कर पाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि क्या है ये नया नियम और हमारी जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ने वाला है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *