नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। एचडीएफसी बैंक शाखा नोहर का शुभारंभ बुधवार को विधिवत रूप से हुआ। बैंक का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, बैंक के कलस्टर हैड अमित मल्होत्रा ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बैंक में एचडीएफसी की शाखा खुलने से लोगों को सुविधा होगी। बैंक के शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ गर्ग ने बैंक की योजनाओं की जानकारी देते हुए पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सुथार, सुभाष इन्दोरिया, नियामत अली, लोकेश सैनी, मनीष सोनी, गौरव इन्दोरिया, कंचन पारीक, विकास झोरड़, हरिकृष्ण सोनी, पटेल, अमरसिंह स्वामी, नियामत अली, श्रवण पारीक, ओमप्रकाश खटोतिया आदि उपस्थित थे।