नई दिल्ली
अक्टूबर में बैंकों में 21 दिन कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा इस महीने में 2 शनिवार (दूसरा और चौथा) और 5 रविवार हैं। साथ ही इस महीने नवरात्र और दशहरा समेत कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। इसके चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 14 छुट्टियां तय की गई हैं। हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं ताकि आप बैंक से जुड़े अपने काम सही समय पर निपटा सकें।
| तारीख | बंद रहने का कारण | कहां बंद रहेंगे |
| 1 अक्टूबर | अर्धवार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा। | गंगटोक |
| 2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती | सभी जगह |
| 3 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
| 6 अक्टूबर | महालयया अमावस्या | अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। |
| 7 अक्टूबर | मीरा चोरेल होउबा | इंफाल |
| 9 अक्टूबर | महीने का दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 10 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
| 12 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- | अगरतला और कोलकाता |
| 13 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) | अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची |
| 14 अक्टूबर | दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुध पूजा | अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम |
| 15 अक्टूबर | दुर्गा पूजा/दशहरा | इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे। |
| 16 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दशैन) | गंगटोक |
| 17 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
| 18 अक्टूबर | कटी बिहू | गुवाहाटी |
| 19 अक्टूबर | ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात | अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम |
| 20 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद | अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला |
| 22 अक्टूबर | ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार | जम्मू और श्रीनगर |
| 23 अक्टूबर | महीने का चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 24 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
| 26 अक्टूबर | विलय दिवस | जम्मू और श्रीनगर |
| 31 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
अगरतला, कोलकाता, जम्मू और श्रीनगर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगरतला और कोलकाता में 12 से 14 अक्टूबर तक बैंक में कामकाज नहीं होगा। वहीं जम्मू और श्रीनगर में 22 से 24 अक्टूबर तक बैंक में कामकाज नहीं होगा।