उदयपुर
लेकसिटी उदयपुर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही सेलिब्रिटीज के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार को देश का गौरव बन चुकी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ उदयपुर पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने पति के साथ पिछोला झील के बीच बनी लेक पैलेस में कैंडल लाइट डिनर किया। वहीं बोटिंग कर झीलों की खूबसूरती को भी निहारा। इस दौरान साइना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी उदयपुर की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया।

बैडमिंटन की दुनिया का जाना पहचाना नाम है साइना नेहवाल
बता दें कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल इससे पहले आगरा, जयपुर, चित्तौड़गढ़ भी घूम चुकी है। इसके बाद साइना ने अपने पति और चुनिंदा दोस्तों के साथ उदयपुर का रुख किया है। जहां वह पिछोला झील के बीच बनी पांच सितारा होटल में शहर उदयपुर की खूबसूरती को निहार रही हैं।

साइना के स्वागत में उदयपुर में किए गए विशेष इंतजाम।

पिछोला झील के बीच बनी होटल में अपने पति के साथ साइना नेहवाल।

पिछले 3 दिनों से राजस्थान में घूम रही है साइना।