विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिन की विदेश यात्रा पर रविवार को इजराइल पहुंचे। सोमवार को उनके डेलिगेशन का स्वागत बॉलीवुड के गानों के साथ किया गया। इजराइल के सेंटर फॉर पर्सन्स विद डिसबिलिटीज की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम में ‘कल हो न हो’ और ‘कुछ-कुछ होता है’ फिल्म का गाना गाया। मेनाशे समुदाय की एक नेत्रहीन भारतीय यहूदी लड़की दीना सामने ने इस कार्यक्रम में गाना गाया। वह शाल्वा के बैंड का हिस्सा हैं।
गाना खत्म होने के बाद विदेश मंत्री ने तालियां बजाकर बैंड का स्वागत किया। इतना शानदार स्वागत देखकर विदेश मंत्री और उनके साथ गया डेलिगेशन भावुक हो गया। इजराइल के विदेश मंत्री यार लेपिड ने शाल्वा सेंटर में जयशंकर के लिए लंच की मेजबानी की। यह सेंटर दिव्यांग लोगों की देखभाल करता है।