Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बॉलीवुड ब्रीफ:ओलिम्पिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की तमन्ना- रणदीप हुड्डा निभाएं उनका रोल, 80 करोड़ बजट वाली कंगना की धाकड़ सबसे महंगी वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में मुलाकात की और उसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा पहले ही इस बात की ख्वाहिश जाहिर कर चुके हैं कि सिल्वर स्क्रीन पर उनके जीवन को दिखाने के लिए रणदीप ही सही विकल्प हैं। हुड्डा की लाल रंग उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। रणदीप ने कैप्शन में लिखा, ‘ऊंचाई पर से कोई कहां जाता है? बहुत कम लोग इस सवाल का सामना करते हैं और बहुत कम लोगों के पास इसका जवाब होता है। आपसे मिलने पर, मुझे लगता है कि भाई नीरज चोपड़ा करते हैं।

बेटे की तमन्ना पूरी करने प्रकाश राज ने की दोबारा शादी
प्रकाश राज ने मंगलवार को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर पत्नी पोनी वर्मा से दोबारा शादी की। 56 साल के एक्टर ने सोशल मीडिया पर निजी समारोह में शादी की फोटो शेयर कीं। जिसमें उनके बेटे वेदांत ने भाग लिया। राज ने खुलासा किया कि उनके बेटे की अपने माता-पिता की शादी में शामिल होने की इच्छा थी, इसलिए उन्होंने एनिवर्सरी पर फिर से शादी की। शादी में राज की पहली पत्नी ललिता कुमारी से हुईं बेटियां, मेघना और पूजा भी मौजूद थीं। ललिता कुमारी और राज 2009 में अलग हो गए थे। इसके बाद प्रकाश ने अगस्त 2010 में पोनी वर्मा से शादी की।

10 सितंबर से लंदन में ‘हीरोपंती २’ की शूटिंग होगी शुरू
टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया 10 सितंबर से लंदन में साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में ‘हीरोपंती 2’ की शूटिंग करेंगे। फिल्म को रजत अरोड़ा ने लिखा है। मेकर्स ने भारत में लगभग 12 दिनों के लिए शूटिंग की है। सितंबर में हीरोपंती 2 की पूरी कास्ट मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरेगी। एक सप्ताह बाद यूके सरकार के कोविड -19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शूटिंग शुरू होगी। 40 दिनों के इस शेड्यूल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों के साथ एक्शन सीन की शूटिंग करेंगे। इसके अक्टूबर के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। फिल्म की घोषणा साजिद नाडियाडवाला ने 2020 में की थी। हीरोपंती 2 के बाद टाइगर गणपत की शूटिंग करेंगे।

पवनदीप राजन बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर
इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन को बुधवार को कला, पर्यटन और संस्कृति के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजन से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद यह घोषणा की। धामी ने कहा कि अपनी विनम्र पृष्ठभूमि के बावजूद, पवनदीप ने अपनी प्रतिभा से संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने उत्तराखंड को देश-विदेश में मशहूर किया है। 15 अगस्त को म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां संस्करण जीतने वाले तेईस वर्षीय राजन उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के चंपावत के रहने वाले हैं। जिम्मेदारी मिलने के बाद पवनदीप बोले- मैं अभिभूत हूं और बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं। यह एक जिम्मेदारी है और मैं इस गौरव को आगे बढ़ाना सुनिश्चित करूंगा। मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक मुझ पर प्यार बरसाना जारी रखेंगे।

शूटिंग करते हुआ था अभिषेक बच्चन का हाथ फ्रैक्चर
अभिषेक बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों से हलचल मच गई थी। सच्चाई यह है कि लीलावती अस्पताल में अभिषेक के हाथ की एक बड़ी सर्जरी हुई है और उन्हें कम से कम एक महीने के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। परिवार के एक करीबी के मुताबिक आगरा में अपनी नई फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक का हाथ टूट गया। इसे ठीक करने के लिए एक सर्जरी की जरूरत थी। ‘दसवीं’ रितेश शाह ने लिखी है। यह तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। फिल्म दिनेश विजन ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत जियो स्टूडियोज के सहयोग से बनाई है। इसमें अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर मुख्य भूमिका में हैं।

कंगना की धाकड़ का बजट 80 करोड़ सबसे महंगी महिला केंद्रित फिल्म
फिल्म धाकड़ में कंगना रनौत फुल ट्रेल-ब्लेजिंग अवतार में नजर आएंगी। कंगना ने हाल ही में बुडापेस्ट में अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग की है। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है और इसमें दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल भी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो कंगना की यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी महिला केंद्रित फिल्म होगी। कंगना अभिनीत धाकड़ बॉलीवुड में अब तक की सबसे महंगी महिला केंद्रित फिल्म बनने जा रही है। धाकड़ में नामचीन स्टंटमैन और कोरियोग्राफर हैं जो विशेष रूप से यूके, यूएस और कोरिया से आए हैं। कलाकारों द्वारा किए गए सभी स्टंट बेल्जियम में हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *