नई दिल्ली
आईटी कंपनी-सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने वाली है। इसकी रिकॉर्ड तिथि से पहले कंपनी के स्टॉक खरीदने के लिए निवेशकों के बीच होड़ सी लग गई है। इस वजह से गुरुवार को कारोबार के दौरान स्टॉक का भाव 10 फीसदी तक चढ़ गया।
आपको बता दें कि रिकॉर्ड तिथि 10 सितंबर 2022 तय की गई है। कंपनी 1:3 के अनुपात में बोनस बांटेगी। यानी हर तीन शेयर पर एक शेयर दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक एक बार आवंटित किए गए बोनस शेयरों को सभी तरह से बराबरी का दर्जा दिया जाएगा।
शेयर का हाल: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर का भाव 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 602 रुपये तक गया। हालांकि, इसके बाद मामूली मुनाफावसूली देखने को मिली। फिलहाल, शेयर का भाव 580 रुपये है। बता दें कि 20 अक्टूबर 2021 को शेयर का भाव 772.50 रुपये के स्तर तक गया था। यह 52 वीक का हाई लेवल है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 8100 करोड़ रुपये है।