Sunday, November 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बोनी कपूर ने पपराजी से पूछा- ‘भाई-बहन लग रहे हैं ना?’, जाह्नवी कपूर का ऐसा था रिएक्शन

मुंबई
जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘मिली‘ है। वह इस वक्त अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। रविवार को जाह्नवी कपूर ‘द कपिल शर्मा‘ शो के सेट पर पहुंचीं। इस दौरान जाह्नवी कपूर पपराजी के सामने आईं और पोज दिया। उनके साथ बोनी कपूर भी थे। व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी और ब्रालेट में जाह्नवी गॉर्जियस लग रही हैं। सिंपल लुक में उन्होंने मुस्कुराते हुए पपराजी को पोज दिए। अपनी अदाओं से वह फैन्स पर कहर ढाती दिखीं।
बोनी कपूर का पपराजी से सवाल

पोज देते हुए बोनी कपूर मजाकिया अंदाज में पपराजी से पूछते हैं, ‘भाई-बहन लग रहे हैं ना?’ बोनी कपूर फिर से पपराजी से यही पूछते हैं। इसके बाद जाह्नवी अपने पिता की तरफ देखती हैं और कहती हैं, ‘पापा।‘ पोज के वक्त जाह्नवी, बोनी कपूर का कॉलर ठीक करती दिखती हैं।