Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्रदीनाथ में मारूतिनंदन शास्त्री की 10 सितम्बर से

सूरतगढ़ (सीमा सन्देश)। हिमालय के शिखर पर स्थित प्रमुख तीर्थ स्थल बद्रीनाथ में ईश्वर की निकटता का बोध कराती श्रीमद्भागवत कथा साधु सुधा आश्रम में 10 से 16 सितंबर तक पं. मारूति नंदन शास्त्री के सानिध्य में की जाएगी। श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सहभागी बनने के साथ भक्तजन वैष्णव मंदिर (बद्रीनाथ), शैव मंदिर (केदारनाथ) व दो शक्ति मंदिर (यमुनोत्री व गंगोत्री) के दर्शनों का लाभ भी उठा सकेंगे। कथावाचक पं. मारूतिनंदन जी महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा एक तरह से जीवन की यात्रा है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनने से भक्ति, ज्ञान व वैराग्य की प्राप्ति होती है, जिससे प्राणी सीधा प्रभु की शरण में चला जाता है। कथा श्रवण करने के लिए उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात व हरियाणा के श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचेंगे। कथा सुनने वाले सभी भक्तों के ठहरने व भोजन सहित अन्य व्यवस्था भी की जाएगी। कथावाचक ने बताया कि भगवान श्री जविष्णु के 24 अवतारों में पवित्र तीर्थस्थलों में से एक बद्रीनाथ में जुलाई से मध्य सितंबर तक मानसून का दौर रहता है, जिससे नियमित बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आती है। इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा के दौरान अपने जरूरत का समान दवाइयां, आधार कार्ड, टॉर्च, छाता, बरसाती कोट, एक पिठु बैग आदि सभी व्यवस्थित करके ले जाएं। जो श्रद्धालु पहाड़ी पर पैदल चढाई नहीं चढ सकते हैं वे हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकते हैं, इसके लिए वे एडवांस में आॅनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।