Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को दोहरा झटका: आईसीसी ने धीमी ओवर रेट के चलते पांच अंक काटे

दुबई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड के लिए कुछ भी सही नहीं रहा। पहले कंगारुओं ने इंग्लिश टीम को नौ विकेट से रौंदा। उसके बाद रही सही कसर आईसीसी ने पूरी कर दी। इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने धीमी ओवर रेट से गेंदबाजी की। जिसके चलते आईसीसी ने इंग्लिश खिलाड़ियों पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड के पांच अंक भी काट लिए। अब इंग्लिश टीम नौ अंकों के साथ छठे स्थान पर है। जबकि उसका परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 15 हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *