Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही हैं राखी सावंत की मां:राखी का दावा-मां के इलाज में मुकेश अंबानी कर रहे हैं हेल्प

ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं, पहले आदिल इस निकाह को मान नहीं रहे थे वहीं अब आदिल ने शादी की बात मान ली है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपनी मां को लेकर परेशान हैं। राखी सावंत की मां पहले कैंसर से पीड़ित थीं। कैंसर के बाद उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ और वो इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच राखी ने अपनी मां के बीमारी के बारे में बात की जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी ने बताया कि उनकी मां उन्हें पहचान भी नहीं रही हैं और होश में नहीं हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि मुकेश अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। आगे बात करते हुए वो कहती हैं, ‘मैं अंबानी जी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंबानी जी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं। हॉस्पिटल में जो ज्यादा प्राइज है न उसको कम करके’।

राखी ने परोसा था अंबानी की शादी में खाना
राखी सावंत ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जब वो 11 साल की थीं तब उन्होंने अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी में 50 रुपये के लिए खाना परोसा था। एक्ट्रेस उस वक्त गरीबी झेल रही थीं और उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी।