Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्लड टेस्ट से दो साल पहले की जा सकेगी डिमेंशिया की भविष्यवाणी

डिमेंशिया यानी याद्दाश्त सोचने-समझने की क्षमता का घटना। इसके मामले बुजुर्गों में सामने आते हैं। जल्द ही डिमेंशिया का पता इसके होने के 2 साल पहले ही लगाया जा सकेगा। एक ब्लड टेस्ट से इसकी जानकारी मिलेगी।

जर्मनी की यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर गोटिंजेन के वैज्ञानिकों ने ब्लड टेस्ट से डिमेंशिया पता लगाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, इंसान के ब्लड में ऐसे मॉलिक्यूल्स की पहचान की गई है, जिसकी मदद से 2 साल पहले ही डिमेंशिया की भविष्यवाणी की जा सकेगी। इससे इलाज और बीमारी को कंट्रोल करना आसान हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *