Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

  • जिला एवं विधिक प्राधिकरण ने शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित करवाई प्रतियोगिता
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला एवं विधिक प्राधिकरण की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से शुक्रवार को जंक्शन के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों व टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल की चार टीमों, वॉलीबॉल की चार टीमों, एथलेटिक्स के 70 खिलाड़ियों व कबड्डी की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जंक्शन व टाउन में अलग-अलग जगहों पर किया गया। 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुए। पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन, नारा लेखन, कविता/गीत लेखन व कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। टेबल टेनिस और बैडमिंटन के मुकाबले टाउन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन शारीरिक शिक्षक संजय भाकर, सरोज, प्रेम कुमार, मदनलाल, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, हंसराज बिश्नोई, बीरबल सिंह, कंवलजीत कौर, निर्मल सिंह व गुरप्रीत सिंह की देखरेख में हुआ।