नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव बड़बिराना के राजकीय प्रवेशिका बालिका संस्कृत विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रताप सहारण ने की। कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम के उपरांत आए हुए अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। सरपंच प्रताप सहारण ने विद्यालय के विकास में हर सभव सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार जाखड़, लिछुराम बेनीवाल, जयप्रकाश, रोहिताश सांखी सहित समस्त विद्यालय स्टाप व छात्रा उपस्थित थी।