Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बड़ा हादसा टला:घर में रखा था 3 ड्रम डीजल, स्पार्किंग से आग लगी; ड्यूटी से लौट रहे फायरमैन ने मिट्‌टी से बुझाई, सब सुरक्षित

रायसिंहनगर

घर में लगी आग से उठती लपटे और धुंआ। - Dainik Bhaskar

घर में लगी आग से उठती लपटे और धुंआ।

  • रायसिंहनगर के करड़वाली गांव में सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा

एक फायरमैन की सूझबूझ से रायसिंहनगर के गांव करड़वाली में गुरुवार को एक बड़ा हादसा बच गया। जानकारी अनुसार गांव में एक किसान बुधवार को अपनी फसल कटाई के लिए तीन ड्रम डीजल लेकर आया था। किसान ने सारा डीजल अपने घर में ही रखा। गुरुवार सुबह स्पार्किंग की वजह से घर में रख एक डीजल के ड्रम में आग लग गई। गांव में ही रात को ड्यूटी कर लौट कर फायरमैन सोहनलाल की सतर्कता से आग पर काबू पाया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पढ़िए पूरी घटना फायरमैन सोहनलाल की जुबानी।

सिटी हीरो; पानी डालते तो आग और भड़क जाती इसलिए ग्रामीणों की सहायता से मिट्‌टी से बुझाई
मैं अपनी रात की ड्यूटी कर वापस घर जा रहा था कि सुबह करीब 8:30 बजे गांव में आग की लपटे व धुंआ दिखाई दिया। इतनी देर में सरपंच व ग्रामीणों से मुझे जानकारी मिली कि विनोद माल पुत्र डूंगर माल के घर पर आग लग गई है। मैंने रायसिंहनगर फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। मैं खुद बाइक से विनोद माल के घर पहुंच गया। मैंने देखा कि आग डीजल तेल से भरे ड्रम से भड़की है। आग काफी तेज हो चुकी थी। मैंने तुरंत ग्रामीणों के सहयोग पर आग को बुझाने के लिए मिट्टी डालना शुरू किया।

मिट्टी से आग पर काबू पाया। मैंने ग्रामीणों से कहा कि एक बार पानी न डाला जाए। पानी डालने से डीजल तेल फैलने के साथ-साथ आग आगे भड़क जाए सकती थी। जिस ड्रम में आग थी उसके नजदीक ही तेल का एक और ड्रम भी भरा था। आग पर काबू पाने के साथ ही तेल से भरा दूसरे ड्रम को वहां से हटवा कर तेल बचा लिया। इतनी देर में रायसिंहनगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर फायरमैन कपिल मांझू, सुरेंद्र कुमार व वाहन चालक बलवान पहुंच गए। उन्होंने भी सहयोग किया। आग से मकान को भी काफी नुकसान पहुंच गया था।
जैसा की फायरमैन सोहनलाल सुड्डा ने बताया

तेलीय पदार्थाें में पानी डालने से आग फैल जाती है, इसलिए मिट्‌टी से बुझाई:
तेलीय पदार्थों डीजल, पेट्रोल, केरोसिन से आग लगने पर मिट्टी डालकर उस पर जल्दी काबू पाया जा सकता है। जबकि पानी डालने से तेलीय पदार्थ जैसे-जैसे फैलता है वैसे- वैसे आग फैल जाती है।
इस घटनाक्रम की एसडीएम अर्पिता सोनी व रायसिंहनगर क्षेत्र के लोगों ने भी तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *