Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भरतपुर में पुलिस की बजरी माफियाओं से मुठभेड़, SP श्याम सिंह के सामने चुनौती पेश

भरतपुर

जिले रूपवास थाना इलाके की घाटौली चौकी पर बजरी माफियाओं और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बजरी माफिया पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बजरी माफियाओं ने पुलिस पर करीब 30 राउंड फायरिंग की पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बजरी माफियाओं पर 7 राउंड फायरिंग की और 5 आंसू गैस के गोले छोड़े। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी श्याम सिंह और कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। धौलपुर से भरतपुर की तरफ बजरी माफिया बजरी लेकर आ रहे थे। जैसे ही उन्हें नाकाबंदी की सूचना मिली तो बजरी माफिया नाकाबंदी से दूर इकठ्ठे हो गए। जिसके बाद करीब 50 बजरी से भरे ट्रैक्टर भरतपुर की तरफ आने लगे जब पुलिस ने बजरी माफियाओं को रोकने की कोशिश की तो करीब 100 बजरी माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। बजरी माफियाओं ने पुलिस पर 30 राउंड फायर किए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बजरी माफियाओं पर 5 आंसू गैस के गोले छोड़े और 7 राउंड फायर किए। जिस तरह से बजरी माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग की है उसे एसपी श्याम सिंह के लिए चुनौती माना जा रहा है।