जयपुर
सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रदांजलि दी है। इन सभी नेताओं ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर अफसोस जताया है। सीएम गहलोत ने लिखा- उनके निधन का दुख। 7 दशक तक उनकी आवाज से भारतीय संगीत गुंजायमान रहा। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। लता मंगेशकर के साथ मेरी मुलाकात मुंबई में हुई थी। मेरे प्रति उनका बहुत स्नेह था। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इसी प्रकार राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक जताया है। आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भी लता मंगेशकर के निधन पह गहरा दुख जताया है। हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा- भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।