हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। माघ शुदी दशमी पर शुक्रवार को जंक्शन में रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में लोक देवता बाबा रामदेव जी का मेला भरा। श्री बाबा रामदेव जी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में भरे मेले में सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भण्डारा चला। आसपास के शहरों व गांवों से काफी तादाद में श्रद्धालु ने मंदिर में पहुंचकर धोक लगाकर मनोकामना की। सुबह की आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। देर शाम को बाबा की महाआरती होगी। मेले को लेकर बाबा रामदेव मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।