Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भव्य इमारत नहीं, परीक्षा परिणाम से परिलक्षित होती है असल सफलता

  • बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को कुलपति डॉ. विनोद कुमार ने किया सम्मानित, समारोह में परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम चोयल भी हुए शरीक
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि किसी भी कॉलेज की भव्य इमारत उसकी पहचान नहीं हो सकती। असल सफलता तो हर साल होने वाली परीक्षाओं के परिणाम से परिलक्षित होती है। बेबी हैैप्पी कॉलेज न सिर्फ भौतिक संसाधन, स्टाफ बल्कि परीक्षा परिणाम की बेहतरी के कारण आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रखता है। शनिवार को जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति ने यह बात कही। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे परीक्षा में सफलता के लिए एकाग्रचित्त अध्यययन, कठोर अनुशासन और समय प्रबंधन को व्यवस्थित करें, इसी से भविष्य संवारा जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम चोयल ने कहा कि समय बदल रहा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *