Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा अनुशासित-संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन

  • भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई की ओर से पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदलाय उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ हुई। साथ ही पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना। पार्टी पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग व बलिदान, कार्यकर्ताओं की निष्ठा तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र योगदान एवं पार्टी की रीति-नीति, विकास योजनाओं में अंत्योदय पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक और लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का परचम लहरा रही है। भाजपा एक अनुशासित एवं संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन है। 42 साल पहले जब भाजपा की स्थापना हुई तब मात्र दस कार्यकर्ता थे। लेकिन आज देश ही नहीं विदेशों में भी भाजपा से करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं। इन 42 वर्षांे के दौरान भाजपा एक बड़ी पार्टी के रूप में उबरकर भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए अहम पार्टी बनी। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1987 को हुई थी। राष्टÑ सर्वाेपरि व देश में स्वतंत्रता आने पर अंतिम छोर पर बैठे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उदय कैसे हो, के विचारों को लेकर केवल मात्र दस लोगों ने भाजपा की स्थापना की। आज इन दोनों विचारों को इस भारत की जनता ने आगे बढ़ाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। चाहे लोक कल्याणकारी योजनाएं हों, देश की सुरक्षा की बात हो, सांस्कृतिक राष्टÑवाद की बात हो या देश के विकास की अन्य योजनाओं की बात हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उन योजनाओं के साथ कार्यकर्ता इस देश में आगे बढ़ रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इनके सबके दम पर संगठन और मजबूत होगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय में पौधरोपण भी किया गया।