Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा-कांग्रेस में बगावत शुरू

उदयपुर

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत और धरियावद से नगराज मीणा को टिकट दिया। वहीं, बीजेपी ने वल्लभनगर से हिम्मत सिंह झाला और धरियावद से खेत सिंह मीणा को टिकट दिया। दोनों पार्टियों के टिकट तय होने के साथ ही दोनों पार्टियों में बगावत भी शुरू हो गई है।

दोनों पार्टियों से दोनों सीटों पर टिकट मांग रहे अन्य दावेदारों ने पार्टियों पर दबाव बनान शुरू कर दिया। वल्लभनगर से कांग्रेस के टिकट की मांग कर रहे गजेंद्र सिंह शक्तावत के बड़े भाई देवेंद्र शक्तावत ने टिकट तय होने के बाद कहा कि वो अपने स्टैंड पर कायम रहेंगे। देवेंद्र सिंह इसके लिए गुलाब सिंह शक्तावत मेवाड़ कांग्रेस नाम से अलग पार्टी का गठन भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *