Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा ने कहा- नहरों में दूषित पानी रोके सरकार

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। जिला भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिला कलक्टर जाकिर हुसैन से मिलकर उन्हें पंजाब से नहरों में आ रहे केमिकल युक्त दूषित पानी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से इस समस्या के तुरंत समाधान कर राजस्थान के निवासियों को राहत देने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि हरिके बैराज से आ रहे इस जहरीले पानी के कारण तीनों नहर परियोजनाओं से सिंचित क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं। किडनी, लीवर खराब होने के साथ ही कैंसर जैसी भयंकर बीमारी भी फैल रही है। यह दूषित जल मानव के साथ ही जीव-जंतुओं के लिए भी अत्यंत घातक साबित हो रहा है। इसलिए इसे तुरंत रोका जाना जरूरी है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया, संजय महिपाल, श्याम धारीवाल, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, सरदूलसिंह कंग, अविनाश डाबी, जिला कोषाध्यक्ष हनुमान गोयल, जिला मंत्री राजू छाबड़ा, अंजू सैनी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़, सुशील अरोड़ा, विनीता आहूजा, रमजान अली, अनवर अली, मनीराम स्वामी, चेष्टा सरदाना, पवन शर्मा, सुभाष रेवाड़, कुलदीप कासनिया, रामस्वरूप भोभरिया, सुभाष खींची, ललित रतवाया, सुमित नागपाल, श्रीचंद चौधरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *