Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भाजपा का स्थानीय दिवस बुधवार को जिला भाजपा ने हर्षोल्लास से मनाया। मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित कार्यालय में जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने ध्वजारोहण किया। कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद एक वाहन रैली का आयोजन सुखाड़िया शॉपिंग सेंटर स्थित जिला कार्यालय (जुबिन अस्पताल) तक किया गया। इस रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ व प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यालय में सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए उद्बोधन को सुना। जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि भाजपा आज सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की 42 वर्ष की तपस्या है। भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के बल पर ही आज भाजपा का यह विशाल रूप हमें देखने को मिल रहा है। हम सबका सौभाग्य है कि हमें नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्तित्व के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा की नीति नीति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वे पूरे समर्पण भाव से काम करें। प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया और पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढ़ी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदीप धेरड़, सतपाल कासनिया, राजू छाबड़ा, सतपाल कासनिया, श्याम धारीवाल, हनुमान गोयल, पवन गौड़, राजन सूद, शिवप्रकाश तेहरपुरिया, बलविन्द्र सिंह मग्गो, राजन तनेजा, सुरेश सार्इं, संजीव सैनी, गंगाराम बंसल, क्रांति चुघ, वीरेन्द्र राजपाल, साधुराम भोभरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।