Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मिट्टी के गुबार से आमजन परेशान

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। शिव चौक से लेकर नाथावाला होते हुए लालगढ़ तक बनने वाली इस रोड की एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। इसका कार्य अभी 5-7 किमी तक ही पूरा हुआ और आमजन ने एक तरफ यातायात अधिक रहने के कारण नव निर्मित रोड पर आवागमन शुरू कर दिया। ऐसे में यहां पड़ी मिट्टी के कारण दुकानदारों, पैदल चलने वालों व दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। शिव चौक से अंध विद्यालय तक इन नवनिर्मित रोड पर आवागमन शुरू होने से मिट्टी के गुबारों के कारण लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस मिट्टी की धूल के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। वहीं आवागमन वाली रोड पर जाम लगने से स्थिति ओर भी विकट हो जाती है। यहां से निकलने वाले लोगों को अब चर्म, खांसी, एलर्जी व अस्थमा जैसी बीमारियां होने का डर सताने लगा है। क्षेत्र के लोगों ने यहां पडी मिट्टी को हटाने की मांग की है ताकि धूल से उन्हें छुटकारा मिल सके।