Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने निकाली तिरंगा यात्रा:करीब एक दर्जन गांव में जगह-जगह हुआ स्वागत

शाहपुरा. हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के नेतृत्व में बुधवार दोपहर बाद देव का हरवाड़ा स्थित देव महाराज के मंदिर से तिरंगा यात्रा रवाना हुई। जो शाम तक आमेर विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव में पहुंची। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता व चौमूं के विधायक रामलाल शर्मा एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा भी मौजूद थे। यात्रा शुरू होने से पहले कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार को आमेर विधानसभा के गांव में मोटरसाइकिल पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली क्षण का सभी भारतीयों को एहसास होना चाहिए कि आजादी के लिए कितने देश भक्तों ने कुबार्नी दी थी। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहा है।
इन गांवों से होकर गुजरी यात्रा
तिरंगा यात्रा चंदवाजी, अचरोल, बिलोची, दौलतपुरा, टोडी मोड, रामपुरा टोल, जाहोता, जालसू, बल्लूपुरा होते हुए शाम को रायथल पहुंची। इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों व भाजपा कार्यकतार्ओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।