Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से 43 चाल में हारकर तीसरे स्थान पर खिसके

रीगा (लातविया)

भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण को फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज के आठवें दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से हार का सामना करना पड़ा। वह पांच अंक से संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

फिरौजा ने सफेद मोहरों से 43 चाल में जीत हासिल की। वह 6.5 अंक से एक अंक की एकल बढ़त बनाए हैं। फैबियानो कारूआना और मैक्सिम वाचियर सहित 10 खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

इससे पहले ओपन वर्ग में अनुभवी ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने रूस के दसवें वरीय व्लादिमीर फेदोसीव को 53 चाल में हराया था। भारत की स्टार खिलाड़ी डी हरिका ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें दौर में नतालिजा पोगोनिना से ड्रॉ खेला था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *