Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारतीय संविधान के निर्माण में इन 15 महिलाओं का था अमूल्य योगदान

नई दिल्ली

26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हर कोई जानता है कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मुख्य भूमिका थी। उन्हें देश के संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है लेकिन संविधान को तैयार करने में बाबा साहब की मदद करने वाली महान विभूतियों के बारे में शायद आप न जानते हों। संविधान सभा में कुल 379 सदस्य थे। इनमें से गिने चुने लोगों के नाम याद किए जाते हैं लेकिन ये हमारे देश की विडंबना है कि संविधान को तैयार करने में शामिल महिलाओं के बारे में लोग नहीं जानते हैं। भारतीय संविधान में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली इन मातृ शक्तियों के बारे में देश ही नहीं पूरी दुनिया को पता होना चाहिए। संविधान सभा में 15 महिलाएं शामिल थीं।