हुएलवा
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्पेन के हुएलवा में आयोजित टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और चिराग-सात्विक की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में प्रवेश किया।
उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान के 15वें वरीय केंटा निशिमोतो को 22-20, 15-21, 21-18 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य ने एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन किया और निशिमोतो को हराकर बाहर किया। लक्ष्य का अगला मुकाबला अब केविन कोर्डोन से होगा।